हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 June 2025

यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को जल्द मिलेंगे अंकपत्र



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को जल्द ही अंकपत्र सह प्रमाणपत्र मिलने की उम्मीद है।


अब तक इन प्रमाणपत्रों के वितरण में हो रही देरी की प्रमुख वजह क्रॉस लिस्ट की अनुपलब्धता थी। हालांकि इसे अब जल्द ही सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के कार्यालयों में भेज दिया जाएगा।



बोर्ड की ओर से पहले ही सभी जिलों में अंकपत्र सह प्रमाणपत्र भेजे जा चुके थे, लेकिन क्रॉस लिस्ट न पहुंचने के कारण प्रमाणपत्रों का वितरण नहीं किया जा सका था। क्रॉस लिस्ट में परीक्षार्थियों के अंक विवरण क्रमबद्ध रूप से दर्ज होते हैं। उसी के आधार पर प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर वितरण किया जाता है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more