हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 June 2025

बिना सूचना के अनुपस्थित पांच और शिक्षकाें पर लटकी कार्रवाई की तलवार

 मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के पांच और शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। ये शिक्षक लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। इनको नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है।



जमालपुर विकासखंड की कंपोजिट विद्यालय हसौली की बबीता कुमारी सितंबर 2024 से अनुपस्थित चल रही है। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर की करिश्मा जायसवाल अक्टूबर 2024 से उपस्थित चल रही है। पहाड़ी विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय गहीरा के वीरेंद्र यादव मैं 2022 से गुमशुदा चल रहे हैं उनका कोई अता पता नहीं है। इसी प्रकार सिटी विकासखंड के धनी पट्टी गांव स्थित कंपोजिट स्कूल की सहायक अध्यापिका रागिनी गौड़ जुलाई 2023 से अनुपस्थित चल रही है।




विकासखंड जलालपुर प्राथमिक विद्यालय की संध्या पांडेय भी फरवरी 2020 से बिना किसी सूचना के विद्यालय से उपस्थित चल रही है। इन सभी लोगों को कई बार नोटिस भेजा गया, कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई लेकिन इसके बाद भी कोई जवाब नहीं आया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि इन सभी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more