हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 June 2025

साइबर ठगों ने उड़ाए 70 हजार तो प्रयागराज की प्रतियोगी छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

 

प्रयागराज। साइबर ठगी का शिकार बलिया निवासी प्रतियोगी छात्रा दिव्यांशी (20) ने बृहस्पतिवार की सुबह फंदे से लटक कर जान दे दी। दिव्यांशी के छोटे भाई ने बताया कि बुधवार को उसे एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। उस पर क्लिक करते ही खाते से 70 हजार रुपये कट गए। इसी वजह से वह काफी परेशान थी।



चचेरे भाई निमित ने बताया कि दिव्यांशी ने बुधवार को फोन से पिता को ठगी की जानकारी दी थी। पिता

ने उसे समझाते हुए शांत कराया था और बैंक में शिकायत करने की बात कही थी। इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि छात्रा के परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। छात्रा के फोन की सीडीआर निकलवाई जा रही है।


दिव्यांशु के मुताबिक दिव्यांशी काफी दिनों तक घर पर थी। करीब 15 दिन पहले ही वह प्रयागराज गई थी। बहन की मौत से बेसुध भाई और पीड़ित परिजनों ने आरोपी साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 




पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी दिव्यांशी

भाई ने बताया कि दिव्यांशी ने एक साल एसएससी की कोचिंग की थी। इसके बाद वह रूम पर ही रहकर सेल्फ स्टडी करती थी। पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन क्लास भी ले रही थी। वह गांव से बीएससी (तृतीय वर्ष) कर रही थी।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more