हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 June 2025

परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध में शिक्षकों का जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

 

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) का शिक्षक संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। उप्र शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर इसका विरोध किया गया। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेयरिंग के नाम पर विद्यालयों को बंद न किए जाने की मांग की। 




संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी और प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह ने बताया कि विद्यालयों की पेयरिंग के विरोध में आंदोलन के पहले चरण में सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। नाराज शिक्षकों ने कहा कि स्कूलों का विलय किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। तिवारी ने कहा कि सरकार आरटीई का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगो पर विचार नहीं किया जाता तो संगठन जल्द ही अगले आंदोलन के लिए विवश होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more