28 June 2025

BRC के भ्रष्टाचार के आरोपी बाबू को किया संबद्ध

 

अमेठी सिटी। बीआरसी सिंहपुर में तैनात बाबू पर अवैध वसूली का आरोप है। शिकायत के बाद बाबू को सिंहपुर से बाजारशुकुल बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया है, जिससे जांच प्रभावित न होने पाए।



बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार आलोक शुक्ल कार्यालय सहायक के रूप में वर्ष 2021 से सेवा में हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर उन पर अवैध वसूली व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। इस मामले की जांच बाजारशुकुल के खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल को दी गई है।


बीईओ शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि उन्हें सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट

प्रस्तुत करनी है। फिलहाल आरोपी कार्यालय सहायक को बाजारशुकुल बीआरसी से संबद्ध किया गया है। बीईओ ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें


जांच मिली है। जांच के लिए उन्हें सिंहपुर बीआरसी जाना होगा। शीघ्र ही जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more