28 June 2025

एआरपी में मोबाइल से नकल करने पर शिक्षक निलंबित

लखनऊ, । निशातगंज स्थित डायट में एआरपी: अकादमिक रिर्सोस पर्सन की परीक्षा में एक शिक्षक को मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया। मोबाइल पर किसी की कॉल चल रही थी। पूरा घटना क्रम सीसी कैमरे में कैद है। डायट प्रचार्य अजय सिंह की शिकायत पर बीएसए ने आरोपी शिक्षिक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच बीईओ जोन-2 सौंपी है। परीक्षा में शामिल 16 शिक्षकों में सिर्फ नौ पास हुए हैं।



डायट प्रचार्य अजय सिंह ने बताया कि एआरपी चयन के लिए गुरुवार को डायट परिसर में आयोजित परीक्षा में 16 शिक्षक शामिल हुए। इनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिठौली मैं तैनात शिक्षक शरद सोनी ने परीक्षा के पहले मोबाइल नहीं जमा किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more