28 June 2025

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नामांकन अभियान

, लखनऊ: राजभवन की अगुआई में राजभवन के आसपास के क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।





 शुक्रवार को हजरतगंज, रामतीर्थ वार्ड स्थित छह पार्क रोड, बुद्ध विहार हैदर कैनाल बस्ती और 17-महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड की पीडब्लूडी कालोनी क्षेत्र में नामांकन प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजभवन के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अधिकाधिक बच्चों का नामांकन कराने पर जोर दिया गया। राजभवन के अधिकारियों, विद्यालय के विद्यार्थियों और बेसिक शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने क्षेत्रीय अभिभावकों और बच्चों से संवाद कर उन्हें विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक व स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more