28 June 2025

स्कूल में ताला बंद, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

 

लखनऊ,

बीएसए ने निरीक्षण में मलिहाबाद के दुगौली प्राइमरी स्कूल में ताला पड़ा मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक फैजी फरहान को निलंबित किया है। साथ ही सहायक शिक्षिका सबरीन फातिमा और शिक्षामित्र ऊषा कुमार का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह तीनों बिना सूचना के स्कूल में ताला डालकर गायब थे। बीएसए ने स्कूल में सिर्फ सात बच्चे नामांकित होने और कम्पोजिट ग्रांट का सही इस्तेमाल न होने पर निलंबन की कार्रवाई की।



बीएसए राम प्रवेश गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे मलिहाबाद स्थित प्राइमरी स्कूल दुगौली का औचक निरीक्षण

किया। स्कूल में ताला पड़ा हुआ था। प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के गायब थे। कुछ देर बाद पहुंची शिक्षामित्र को बीएसए ने फटकार लगायी। बीएसए ने स्कूल के भीतर जाकर निरीक्षण किया। शिक्षामित्र ने बताया कि स्कूल में सिर्फ सात बच्चे नामांकित हैं। कम्पोजिट ग्रांट का दुरुपयोग किया गया है। इन्हीं कारणों से बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक फैजी फरहान को निलंबित किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more