हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 November 2025

दिल्ली में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन कल से:

 शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ उप्र सहित 22 राज्यों व तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लाखों शिक्षक 24 नवंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।



 शनिवार को बहुत से शिक्षक दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए। अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय सह-संयोजक अनिल यादव ने कहा कि टीईटी कानून से देशभर के 10 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इनमें यूपी के 1.86 लाख शिक्षक हैं। प्रदेश के 12 शिक्षक संगठन इस धरने में शामिल होंगे। 25 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली व यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर रैली होगी


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more