UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 November 2025

यूपी: अब क्लास छह से ही कंप्यूटर की शिक्षा लेंगे प्राथमिक स्कूलों के बच्चे, सिस्टम और प्रशिक्षकों पर कवायद शुरू

 

देश-प्रदेश में तेजी से बढ़ रही तकनीकी से कदमताल करने के लिए प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा छह से आठ) के विद्यार्थियों को कंप्यूटर में दक्ष किया जाएगा। पूर्व में शुरू की गई कंप्यूटर सहायतित शिक्षा योजना (सीएएल) को प्रभावी बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में सक्रिय कंप्यूटरों आदि के बारे में आवश्यक जानकारी जुटा रहा है।


योजना के तहत प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पूर्व में कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए थे किंतु कई जगह वह चले नहीं। अब इनको संचालित करने और जहां कंप्यूटर की कमी है, वहां इसे उपलब्ध कराने की कवायद तेज हुई है। इसका मकसद बच्चों को शुरुआत से ही कंप्यूटर शिक्षा देना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बीएसए से कहा है कि जूनियर हाईस्कूलों में कंप्यूटर की व्यवस्था का सुचारू संचालन किया जाए। 




इसके लिए कंप्यूटर उपकरणों की क्रियाशीलता, गुणवत्ता व अनुदेशकों की उपलब्धता देख ली जाए और इसकी आवश्यक आख्या उपलब्ध कराई जाए। अपर राज्य परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी सरकारी जूनियर हाईस्कूलों में कंप्यूटर की व्यवस्था सुचारू की जाए ताकि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। उन्होंने इससे संबंधित आख्या जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more