हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 December 2025

सड़क किनारे से बस-रिक्शा स्टैंड हटाएं: योगी



● हाईवे-एक्सप्रेसवे किनारे लंबे वक्त तक खड़े वाहनों को बताया हादसे का कारण


● यूपी में 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जाएगा


लखनऊ, विसं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़क किनारे टेंपो, बस या रिक्शा स्टैंड प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं और किसी भी स्थिति में स्टैंड न बनने दें। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सड़क आवागमन के लिए होती है, वाहन खड़ा करने के लिए नहीं। हाईवे और एक्सप्रेसवे के किनारे लंबे समय तक खड़े वाहनों, डग्गामार वाहनों और सड़क किनारे खड़े कतारबद्ध ट्रकों को गंभीर दुर्घटना का कारण बताते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ई-4 मॉडल, यानी शिक्षा, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग और इमरजेंसी केयर अपनाने के निर्देश दिए हैं। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more