18 April 2026

जिले में बदला स्कूल समय, 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं


चित्रकूट में बदला स्कूल समय, 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं


चित्रकूट:

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय चित्रकूट ने स्कूल समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।


जारी निर्देशों के अनुसार, जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय अब 20 अप्रैल 2026 से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।


साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे समय से पहले विद्यालय पहुंचें और आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।


प्रशासन का यह निर्णय विद्यार्थियों को गर्मी और लू के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।