केंद्रीय कर्मचारियों के डीए का ऐलान, 2% बढ़ोतरी को मिली मंजूरी
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 2 पर्सेट का इजाफा किया है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता बढ़कर 60 पर्सेट हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कर्मचारी संगठन प्रस्तावित 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलावों की मांग कर रहे हैं। बता दें कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग डीए ऐलान में पहली बार इतनी देरी की है.
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में पहली बार इतनी देरी हुई है। आमतौर पर सरकार जनवरी से जून छमाही के लिए डीए पर होली के आसपास यानी मार्च के महीने में फैसला ले लेती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। 10 साल में पहली बार है जब सरकार ने डीए का ऐलान अप्रैल महीने में किया है।

