प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इस संबोधन का मुख्य विषय हाल ही में लोकसभा में पेश किया गया महिला आरक्षण बिल हो सकता है.
यह बिल, जो संविधान के 131वें संशोधन के रूप में प्रस्तावित था, लोकसभा में पास नहीं हो सका, जिसके लिए विपक्षी दलों की एकजुटता को जिम्मेदार ठहराया गया. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री इस अवसर पर विपक्ष के रवैये पर अपनी पीड़ा व्यक्त कर सकते हैं और देश की जनता के सामने महिला आरक्षण के महत्व को उजागर कर सकते हैं. प्रधानमंत्री अपने संबोधन में महिला आरक्षण को लागू करने के सरकार के प्रयासों और विपक्ष द्वारा इसमें डाली गई बाधाओं पर प्रकाश डाल सकते हैं.

