25 April 2026

शिक्षा मित्रों के लिए खुशखबरी: बढ़े हुए मानदेय हेतु 250 करोड़ रुपये का बजट जारी

 

शिक्षा मित्रों के लिए खुशखबरी: बढ़े हुए मानदेय हेतु 250 करोड़ रुपये का बजट जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों के मानदेय में वृद्धि के अपने वादे को पूरा कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए 250 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

अब मिलेगा 18,000 रुपये मानदेय: 1 अप्रैल से लागू हुई इस वृद्धि के बाद, शिक्षा मित्रों को 1 मई को मिलने वाले वेतन में 18,000 रुपये मिलेंगे।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी BSA को पत्र लिखकर बजट के नियमानुसार उपयोग के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षा मित्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

#UPNews #ShikshaMitra #EducationUpdate #UPGovt