25 April 2026

मॉडल स्तरीय PTM 24.04.2026

🌸🌸🌸मॉडल स्तरीय PTM 24.04.2026 🌸🌸🌸


 PTM से पहले 

* अभिभावकों को आमंत्रित करें, छात्रों द्वारा बनाए गए निमंत्रण कार्ड भेजे। उन्हें कॉल करें।

* समुदाय से किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित करें। 

* विद्यालय परिसर की सजावट। 

 PTM के दौरान 

* विद्यालय में 100% अभिभावक उपस्थित का लक्ष्य।

* 10 प्वाइंट टूल किट का अनुपालन।

* जिन अभिभावकों के आने में कठिनाई होती है उनसे कारण जानकर अगली बैठक के लिए समाधान खोजने पर चर्चा। 

* निपुण विद्यालय आकलन, उपस्थित, बच्चों की विशेष शक्तियों तथा सुधार के क्षेत्र पर व्यक्तिगत चर्चा।


 PTM के पश्चात 

* पी टी एम में शामिल होने वाले अभिभावकों के लिए धन्यवाद कार्ड एवं उपस्थित ना हो पाने वाले अभिभावकों के लिए 'अगली बार जरूर आना" कार्ड बच्चों से बनवाकर अभिभावकों तक पहुंचाएं।

* पी टी एम की डीसीएफ प्रेरणा पोर्टल पर भरना सुनिश्चित करें।

 

 10 प्वाइंट टूल किट 

 

समस्त शिक्षक गण हेतु 10 बिंदुओं की दिशा निर्देश


1. प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार अथवा अगले कार्य दिवस में पी टी एम अनिवार्य रूप से आयोजित करें।

2. बैठक से 2 दिन पूर्व बच्चों से पी टी एम आमंत्रण पत्र लिखवाएं।

3. माता और पिता दोनों को बुलाएं। 

4. कक्षा बार बैठक करें और बच्चे की प्रगति दिखाएं। 

5. पहले मजबूती बताएं, फिर सुधार की बातें करें। 

6. अभिभावकों द्वारा 90% से ज्यादा उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित करवाएं।

7. कक्षा में व्यवहार और सामाजिक विकास की जानकारी दें। 

8. घर पर प्रतिदिन सीखने की आदत डलवाए। 

9. खेल, कला और सह शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करें।

10. अभिभावकों से सुझाव प्राप्त करें और दर्ज करें।

धन्यवाद।