25 April 2026

शिक्षकों के तबादले में अब भौतिक सत्यापन भी होगा

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन, पुनर्नियोजन को लेकर स्पष्ट किया है कि शिक्षकों का स्थानांतरण डेटा-आधारित और पारदर्शी होना चाहिए, न कि मनमाना। कोर्ट ने कहा कि X30 अप्रैल 2026 तक की छात्र संख्या और शिक्षकों की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन किया जाए।