हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 April 2026

मध्याह्न भोजन रिपोर्ट में छात्रों की कम उपस्थिति पर BEO सख्त, 70% का अल्टीमेटम

 

मध्याह्न भोजन रिपोर्ट में छात्रों की कम उपस्थिति पर BEO सख्त, 70% का अल्टीमेटम

मेंहदावल। ब्लॉक के परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन की तुलना में छात्रों की कम उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मध्याह्न भोजन (MDM) के दैनिक अनुश्रवण की हालिया रिपोर्ट में छात्रों की औसत उपस्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को कड़ी चेतावनी जारी की है।

लापरवाही पर जवाबदेही तय

BEO महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति बढ़ाने और छात्रों के ठहराव के लिए पहले भी कई बार निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद रिपोर्ट से स्पष्ट है कि स्कूलों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने इसे विभागीय आदेशों का उल्लंघन और उत्तरदायित्व के प्रति घोर लापरवाही करार दिया है।

अभिभावकों से संपर्क के निर्देश

प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि:

  • वे अपने स्तर से अभिभावकों के साथ निरंतर संपर्क करें।

  • विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति और ठहराव को हर हाल में 70 प्रतिशत से ऊपर ले जाना सुनिश्चित करें।

  • छात्रों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रभावी कदम उठाएं।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि निर्धारित समय में उपस्थिति में सुधार नहीं पाया गया, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। इस सख्त रुख के बाद मेंहदावल ब्लॉक के शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more