लखनऊ। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ होकर दिल्ली के लिए दो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। इसमें से एक ट्रेन वाराणसी से 15 अप्रैल से तो दूसरी लखनऊ से 20 अप्रैल से चलेगी।
रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 04209 वाराणसी- दिल्ली जंक्शन 15 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 15 जुलाई तक चलेगी। वाराणसी से यह 22:15 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04210 दिल्ली जंक्शन-वाराणसी 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 20:20 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 04203 लखनऊ-नई दिल्ली का संचालन लखनऊ से 20 अप्रैल से सात जुलाई तक किया जाएगा। लखनऊ से यह प्रत्येक सोमवार को 08.05 पर चलेगी। दिल्ली 18:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04204 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए प्रत्येक सोमवार को 20:20 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 06:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

