12 April 2026

छठ पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग

 

लखनऊ  । अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से स्नेह मिलन, भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यहां मांग उठी कि छठ महापर्व को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए और भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा मिले।



कैंट विधानसभा क्षेत्र में आलमबाग 40 क्वार्टर के सामुदायिक केंद्र में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने की। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय की मौजूदगी में डिप्टी सीएम ने कई लोगों को सम्मानित किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भोजपुरी गायक अवधेश बालेश्वर, अंगद राम ओझा, सुरेश, संजय यादव आदि कलाकारों ने दी तो दर्शक, श्रोता मुग्ध हो गए। वक्ताओं ने कहा कि भोजपुरी भाषा को आगे बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इस मौके पर वेद प्रकाश राय, अदित सिंह, कपिल देव कुशवाहा मौजूद रहे।