हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 April 2026

शिक्षा आयोग का ई-पोर्टल तैयार, जल्द शुरू होंगी नई शिक्षक भर्तियां

 

🗞️ शिक्षा आयोग का ई-पोर्टल तैयार, जल्द शुरू होंगी नई शिक्षक भर्तियां

📍 प्रयागराज, 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। आयोग का ई-अधियाचन पोर्टल अब पूरी तरह तैयार हो चुका है और इसे सभी संबंधित विभागों की मंजूरी मिल गई है।

एनआईसी द्वारा विकसित इस पोर्टल का सफल परीक्षण किया जा चुका है। इसके साथ ही कार्मिक विभाग ने भी यूजर एक्सेप्टेंस टेस्टिंग (यूएटी) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद अब पोर्टल को जल्द ही लाइव किए जाने की संभावना है।


नई व्यवस्था के तहत अब आयोग किसी भी भर्ती के लिए ऑफलाइन अधियाचन स्वीकार नहीं करेगा। सभी विभागों को रिक्त पदों का विवरण ऑनलाइन ही इस पोर्टल के माध्यम से भेजना होगा।

पोर्टल लाइव होने के बाद विभिन्न विभाग शिक्षकों और अनुदेशकों के रिक्त पदों का अधियाचन ऑनलाइन भेज सकेंगे, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, जैसे-जैसे अधियाचन प्राप्त होंगे, उसी क्रम में नई भर्तियों के विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

📌 इस नई डिजिटल पहल से प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होने की उम्मीद है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more