01 May 2026

आईसीएसई-आईएससी के नतीजे घोषित, 99% पास


काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने गुरुवार सुबह आईसीएसई (दसवीं) और आईएससी (बारहवीं) के नतीजे घोषित किए। परीक्षा में 99 प्रतिशत से ज्यादा छात्र पास हुए हैं।



बोर्ड के अनुसार, दसवीं में 99.18% और बारहवीं में 99.13% छात्र पास हुए। देशभर में 10वीं की परीक्षा में कुल 2,58,721 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 2,131 उम्मीदवार उत्तीर्ण नहीं कर पाए।


12वीं की परीक्षा में 1,03,316 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 902 उम्मीदवारों को सफलता नहीं मिली।


प्रयागराज में जीएचएस की लक्षित (99.2%) आईसीएसई और एसजेसी के निकुंज (99.25%) आईएससी टॉपर रहे।


आईसीएसई में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.46% और लड़कों का 98.93% रहा। वहीं, आईएससी में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.48% और लड़कों का 98.81% रहा।



---