01 May 2026

आधार कार्ड के दस साल हो गए तो कराएं अपडेट

 आधार कार्ड के दस साल हो गए तो कराएं अपडेट

लखनऊ। जिनका आधार कार्ड दस साल या उससे अधिक पुराना हो गया तो उसे अपडेट जरूर करवा लें ताकि आधार के जरिये मिलने वाली सुविधाओं में कोई अड़चन न आए। विभाग की तरफ से आधार धारकों को इससे संबंधित मेसेज भी पहुंच रहे हैं। फिलहाल विभाग ने निशुल्क आधार अपडेट करवाने की तारीख 14 जून 2026 तक तय की है। प्रदेश में करोड़ों आधार अपडेट नहीं हैं।


आधार बायोमीट्रिक में आइरिस, फोटो, थंब इंप्रेशन और फोटो होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अधिकारियों के मुताबिक दस या उससे अधिक समय बीतने के बाद आधार अपडेट करवाना चाहिए। बायोमीट्रिक अपडेट होने से काफी सुविधा रहती है। जब भी कभी आधार संबंधी योजनाओं का लाभ लेना होता है तो आसानी से पूरी डिटेल मैच हो जाती है। कई बार अपडेट न होने से इस प्रक्रिया में दिक्कत आती है। ब्यूरो

**अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट भी बाकी:** पांच वर्ष व 15 वर्ष की उम्र पूरी होने पर आधार बायोमीट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। प्रदेश के करीब दो करोड़ बच्चों के आधार अपडेट होने हैं। यूआईडीएआई की तरफ से प्रदेश के स्कूलों में भी शिविर लगवाए जा रहे हैं।