प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक) की मुख्य परीक्षा के मद्देनजर डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से दस अप्रैल को जारी कार्यक्रम में 11 से 13 मई तक द्वितीय और 14 से 16 मई तक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित थी। अब 13 से 15 मई तक द्वितीय और 18 से 20 मई तक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी।

