उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश मंत्री सत्यवीर सिंह दिवाकर के नेतृत्व में डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति से भेटवार्ता की। भेटवार्ता में ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षक-शिक्षिकाओं को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश को लेकर मायूसी है। संगठन ने डीआईओएस से ड्यूटी की अनिवार्यता समाप्त कर ऐच्छिक करने की मांग की है। प्रदेश मंत्री सत्यवीर सिंह, मंडलीय अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव, जिला मंत्री विजय प्रताप विंद, संगठन मंत्री डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, सदस्य रामविलास एवं सुनील कुमार यादव ने वार्ता में बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के कुछ शिक्षक बाहरी जनपदों के रहने वाले हैं। वह ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपने घर जाना चाहते हैं।
उनके 15 मई के जारी निर्देश में कोई भी माध्यमिक विद्यालय शिक्षक मई, जून माह में होने वाली राजकीय परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इस कारण शिक्षकों में मायूसी छा गई है। शिक्षक संघ एकजुट पदाधिकारीयों ने अनुरोध किया कि माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों पर परीक्षाओं में ड्यूटी की अनिवार्यता समाप्त कर यह ड्यूटी ऐच्छिक कर दी जाए, जिससे शिक्षक अपने परिवार में कुछ समय बिता सके। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जो शिक्षक वास्तव में अपने घर जाना चाहते हैं, वह विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें।
