लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने नगरीय क्षेत्र में सीधी भर्ती की प्रक्रिया पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि नगर क्षेत्र में सीधे नियुक्ति देने का निर्णय उन हजारों शिक्षकों के साथ न्यायसंगत नहीं है, जो वर्षों से ग्रामीण एवं दूरस्थ दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगठन ने कहा है कि पूर्व की व्यवस्था को बरकरार रखते हुए वरिष्ठता के आधार पर समायोजित किया जाए।

