11 May 2026

आरोपों के चलते दो बेसिक शिक्षक सस्पेंड

 

हापुड़। बीएसए हापुड़ ने विभिन्न आरोपों के मामले में जिले के परिषदीय सरकारी स्कूलों में कार्यरत दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई से बेसिक शिक्षकों में खलबली मच गई है। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय देहरा के प्र.अध्यापक आस मोहम्मद को मानसिक उत्पीड़न करने, विद्यार्थियों के समक्ष अभद्र टिप्पणी करने, बीएलओ की ड्यूटी संबंधित कार्य में बाधा उत्पन्न करने, विद्यालय के व्हाट्सअप समूह में असत्य संदेश प्रसारित करने, सीएल और सीसीएल आवेदन को अनुचित रूप से रोकने के आरोपों के चलते सस्पेंड किया गया है। जबकि पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय हिम्मतनगर धौलाना के निरीक्षण में विभिन्न कमियां पाई गई थीं।




 विभिन्न खामियों को सुधारने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन सुधार नहीं हो सका। स्कूल के प्रधानाध्यापक असलम को सस्पेंड कियाा गया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के प्रति जो शिक्षक लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। समय-समय पर स्कूलों के औचक निरीक्षण किए जाते हैं। आगे भी स्कूलों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे।