लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी के 29 सीनियर पीसीएस अधिकारियों की आईएएस संवर्ग में पदोन्नति हो गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार की अधिसूचना के बाद नियुक्ति विभाग ने भी मंगलवार रात पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। इनमें वर्ष 2010 से लेकर 2012 बैच के अधिकारी शामिल हैं।
अपर आयुक्त मीरजापुर मंडल डा. विश्राम, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया, सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण पुष्प राज सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुजफ्फरनगर संजय कुमार सिंह, अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल राज कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त लखनऊ मंडल राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त कानपुर मंडल सुशीला, एडीएम (वि/रा) कुशीनगर वैभव मिश्रा, लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव, सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (नगर) अयोध्या योगा नंद पांडेय, अपर आयुक्त मेरठ मंडल अमित कुमार व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की उपसचिव पूनम निगम शामिल हैं। एडीएम (प्रशासन) रामपुर डा. नितिन मदान, यूपी पीएससी के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय, विशेष कार्याधिकारी यीडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, एडीएम (वि/रा) लखीमपुर खीरी नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर संतोष बहादुर सिंह, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डीडीसी देवरिया विजय कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद अतुल कुमार, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह, सेंट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लखनऊ की कमांडेंट प्रियंका सिंह, एडीएम (प्रशासन) कानपुर देहात अमित कुमार, अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ डा. सुनील कुमार वर्मा, विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय गरिमा स्वरूप, एडीएम (वि/रा) हापुड़ संदीप कुमार व एडीएम (वि/रा) लखनऊ राकेश कुमार सिंह की भी पदोन्नति आइएएस संवर्ग में हो गई है।

