01 July 2026

स्कूलों में मजबूत हो रही प्रारंभिक शिक्षा

 




टीचिंग एंड लर्निंग प्रैक्टिसेज सर्वे रिपोर्ट का मंगलवार को आईजीपी में विमोचन हुआ।

टीचिंग एंड लर्निंग प्रैक्टिसेज सर्वे रिपोर्ट का मंगलवार को आईजीपी में विमोचन हुआ।


लखनऊ,


। उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षा की तस्वीर बदल रही है। कक्षा एक और दो में बच्चों के सीखने की प्रक्रिया, शिक्षक सहयोग और कक्षा-कक्ष की व्यवस्थाओं को लेकर किए गए टीचिंग एंड लर्निंग प्रैक्टिसेज सर्वे -2025 में सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 97 फीसदी कक्षाओं में कार्यशील श्यामपट्ट उपलब्ध हैं। रिपोर्ट ने शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सुधारों का जिक्र किया वहीं बच्चों की भागीदारी, भाषा-गणित शिक्षण और नियमित आकलन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।


लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन ने टाटा ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश टीचिंग एंड लर्निंग प्रैक्टिसेज सर्वे 2025 रिपोर्ट का विमोचन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा, महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी, एससीईआरटी निदेशक गणेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। पार्थसारथी सेन शर्मा ने कहा कि कक्षाओं में सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण बनाना जरूरी है।