01 July 2026

336 सहायक समीक्षा अधिकारी पदोन्नत होंगे, तीन संयुक्त सचिव विशेष सचिव बने

 336 सहायक समीक्षा अधिकारी पदोन्नत होंगे


तीन संयुक्त सचिव विशेष सचिव बने


लखनऊ। सचिवालय सेवा के कई अफसरों का प्रमोशन हुआ है। विशेष सचिव बनने वालों में सिद्धाशरण पांडेय, अजय ओझा और हृदय नारायण यादव हैं। संयुक्त सचिव बनने वालों में संजीव श्रीवास्तव, आनंद कौशिक, राजेश पांडेय, अजीत सिन्हा, एसपी सिंह, अवंतिका राय, नितिन गुप्ता और लालमणि यादव हैं। उप सचिव में जय सिंह, दीपक माथुर, अरविंद कुमार चौबे, शैलेंद्र कुमार राय, संजय कुमार द्विवेदी, किसलय सिंह, ममता श्रीवास्तव,जूली दुबे हैं।



लखनऊ,विसं । सचिवालय में कार्यरत 336 सहायक समीक्षा अधिकारियों को समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पदोन्नति आदेश जारी हो जाएंगे। 29 जून को आयोग की संस्तुतियां सचिवालय प्रशासन विभाग को मिल चुकी हैं। प्रमोशन पाने जा रहे सहायक समीक्षा अधिकारियों को कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा के अलावा मानस मुकुल त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, मुकेश गुप्ता और धीरज पांडेय ने बधाई दी है।