एनपीएस स्वास्थ्य योजना का लाभ दो माह में मिलेगा
ऐसे कटेगा प्रीमियम
इस योजना में जुड़ने के लिए कम से कम 25,000 रुपये का शुरुआती निवेश करना होगा। बीमा प्रीमियम सीधे निवेशक के एनपीएस खाते से आंशिक निकासी के रूप में काटा जाएगा। इससे निवेशक को अलग से बीमा खरीदने की जरूरत नहीं होगी और पेंशन खाते के साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा मिल जाएगी।
नई दिल्ली, एजेंसी। पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) अगले 60-70 दिन में ‘एनपीएस स्वास्थ्य पेंशन’ योजना शुरू करेगा। यह योजना स्वास्थ्य बीमा और पेंशन को एक साथ जोड़ने वाला उत्पाद होगी। यह जानकारी मंगलवार को पीएफआरडीए के चेयरमैन एस. रमण ने दी।
उन्होंने बताया कि यह योजना एनपीएस के सभी वर्गों के अंशधारकों के लिए उपलब्ध होगी। इसके साथ एक ‘टॉप-अप’ स्वास्थ्य बीमा भी होगा, जिसे पेंशन कोष, एनपीएस अंशधारकों की ओर से उपलब्ध कराएगा। इस योजना को हाल ही में निदेशक मंडल की बैठक में मंजूरी मिली है। हम इसे लगभग 60 से 70 दिन में शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को पहले सेवा प्रदाता के रूप में जोड़ा गया है और जल्द ही अन्य कंपनियां भी इस योजना से जुड़ सकती हैं।
क्या है योजना : एनपीएस स्वास्थ्य एक स्वैच्छिक पेंशन योजना है, जिसमें भारत का कोई भी नागरिक शामिल हो सकता है।

