15 July 2026

UP शिक्षक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण: गृह जनपद से बाहर कार्यरत शिक्षकों का डेटा जुटाने का अभियान शुरू

 

📢 महत्वपूर्ण सूचना


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा जी ने प्रदेश के सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने ब्लॉक के शिक्षकों का डेटा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।


इस डेटा के माध्यम से यह आकलन किया जाएगा कि कितने शिक्षक अपने गृह जनपद से बाहर कार्यरत हैं।


इसके उपरांत संकलित आंकड़ों को उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष प्रस्तुत कर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रभावी मांग एवं संघर्ष को गति दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को उनके गृह जनपद में स्थानांतरण का अवसर मिल सके।


सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं शिक्षकों से अनुरोध है कि आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।


"संगठित प्रयास ही सफलता की कुंजी है।" ✊📚