17 August 2026

आउटसोर्स कर्मियों के वेतन में 10% वृद्धि मंजूर

आउटसोर्स कर्मियों के वेतन में 10% वृद्धि मंजूर



लखनऊ,  । उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में तैनात आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी मिल गई। जानकारी के मुताबिक आउटसोर्स के पद पर तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर, लेखाकर, टैली ऑपरेटर्स का मानदेय साल में दो बार जनवरी और जुलाई माह में पांच-पांच फीसदी बढ़ेगा। ऐसे में परिवहन निगम मुख्यालय से लेकर क्षेत्रों में तैनात आउटसोर्स कर्मियों के बेसिक मानदेय में पांच फीसदी की बढ़ोतरी जुलाई 2026 में करते हुए अगस्त माह के वेतन में मिलेगा।


बस मैकेनिकों की मजदूरी तय नहीं: रोडवेज बसों की कार्यशाला में वाह्यस्रोत से मैकेनिक कार्य पर रखे गए है। लेकिन इनका मानदेय श्रेणीवार पुन: निर्धारण नहीं किया गया। इस संबंध में क्षेत्रों के सेवा प्रबंधकों ने मुख्यालय पत्र भेजकर मानदेय में बढ़ोतरी करने की गुहार लगाई है।