08 August 2026

परिषदीय स्कूलों में खेल सामग्री के लिए 88 करोड़


लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री खरीदने को कुल 88.64 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट, शतरंज व कैरमबोर्ड इत्यादि की खरीद की जाएगी। खेल में विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा।



86752 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों को पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई है।