लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय शिक्षा भवन पर प्रदर्शन किया। धरने का संचालन प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने किया। धरने में जिला अध्यक्ष नवल किशोर अवस्थी, पूर्व महामंत्री और संगठन के संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी,संगठन के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी,नंद कुमार मिश्रा, का० अध्यक्ष नीरज मिश्रा , शशांक वाजपेयी, कार्यालय मंत्री हरिश्चन्द्र सिंह, संतोष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

