प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड (विज्ञापन संख्या 51) के 107 पदों पर चयन के लिए 19 अगस्त को प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। चयन आयोग के पीआरओ संजय सिंह का कहना है कि इस भर्ती से संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण आयोग के निर्णयानुसार परीक्षा स्थगित की जाती है।
