08 August 2026

सहयोग से दूर होंगी शिक्षा संबंधी चुनौतियां : प्रल्हाद



भुवनेश्वर, एजेंसी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी देश शिक्षा संबंधी चुनौतियों से अकेले नहीं निपट सकता। ऐसे में सहयोग और स्थिरता जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए ‘सबसे पहले इंसानियत’ की भावना अहम है। हर शिक्षा व्यवस्था के केंद्र में इंसानियत ही होनी चाहिए।



जोशी भुवनेश्वर में आयोजित ब्रिक्स देशों के शिक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की हमारी अध्यक्षता ‘सहयोग और स्थिरता के लिए लचीलापन व नवाचार को बढ़ावा देना’ थीम पर आधारित है। तेजी से बदलती दुनिया के लिए युवाओं को तैयार करने में शिक्षा प्रणालियों के लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता पर ध्यान देना होगा।