08 August 2026

स्कूल में आखिर क्या कर रहा था BEO का ड्राइवर? एक फोटो वायरल हुई और BSA ने तुरंत मांगा जवाब

 

स्कूल में आखिर क्या कर रहा था BEO का ड्राइवर? एक फोटो वायरल हुई और BSA ने तुरंत मांगा जवाब




आगरा,  बेसिक शिक्षा विभाग का एक मामला शुक्रवार को चर्चा में रहा। पिनाहट के खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) महेश पटेल के ड्राइवर का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह स्कूल में निरीक्षण करता दिखाई दे रहा है। इसे लेकर शिक्षक नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।




के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने संबंधित बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारियों कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया था। बरौली अहीर के बीईओ महेश पटेल को पिनाहट का प्रभार दिया गया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में उनका ड्राइवर एक स्कूल में निरीक्षण करता नजर आ रहा है। 


उसके हाथ में दो मोबाइल हैं और पास की मेज पर रजिस्टर रखा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री ब्रजेश दीक्षित ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि शिक्षक लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि बीईओ के स्थान पर ड्राइवर स्कूलों में निरीक्षण करने पहुंचता है और शिक्षक-शिक्षिकाओं पर अनावश्यक दबाव बनाता है। उनका आरोप है कि इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि बरौली अहीर में भी इस तरह की शिकायतें पहले से मिलती रही हैं।