नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून-2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना अंकपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख, डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
यूजीसी नेट जून-2026 का आयोजन 17 और 18 जुलाई, 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली से किया गया था। इसके लिए देशभर से कुल 1,87,739 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और 1,50,057 परीक्षा में शामिल हुए।

