11 August 2026

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात

 लखनऊ। यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट में उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किए जा रहे नवाचार व कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उठाए जा रहे अन्य कदमों व विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की।