नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में पुरानी पेंशन योजना को लेकर स्थिति स्पष्ट की। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि केंद्र सरकार के पास पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। एक लिखित जवाब में चौधरी ने बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश राज्य सरकारों ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में लौटने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि यह राज्यों की नीतिगत पसंद का मामला है।

