23 September 2026

यूपी के 18 और आईपीएस अधिकारियों का तबादला

 पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 18 और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

डॉ.सतीश कुमार को सेनानायक पहली वाहिनी एसएसएफ लखनऊ तथा संजीव सुमन को एसपी यूपीएसआईएसएफ लखनऊ के पद पर तैनाती दी है। समीर सौरभ सेनानायक 27वीं वाहिनी , आशुतोष द्विवेदी एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या, आनन्द कुमार (द्वितीय) एसपी सीआईडी लखनऊ तथा संजय राय एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ बनाए गए हैं।


शशि शेखर सिंह 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, वंशराज सिंह यादव सेनानायक 3वीं वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज, राजकुमार एसपी सर्तकता अधिष्ठान, प्रीतिबाला गुप्ता एसपी एटीएस, कमल किशोर एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ, देवेश शर्मा एसपी खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ, राहुल मिठास एसपी तकनीकी सेवाएं, शोएब इकबाल एसपी यातायात निदेशालय बनाए गए हैं।