लखनऊ, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ तक की भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए और पुख्ता इंताजम किए हैं। परीक्षा के दौरान धांधली रोकने और मुन्ना भाइयों को पकड़ने के लिए आधार सत्यापन की व्यवस्था अनिवार्य की है। अभी तक आधार सत्यापन की व्यवस्था नहीं थी।
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने इस संबंध में मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किया। आयोग के इस निर्देश के मुताबिक भर्ती परीक्षा व्यवस्था को अधिक शुचितापूर्ण व मजबूत करने के लिए भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का आधार सत्यापन किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे अपने बायोमैट्रिक डाटा और आधार कार्ड को अपडेट करा लें।
.jpeg)
