23 September 2026

रेलवे में 3477 पदों पर भर्ती के लिए आठ अक्तूबर से आवेदन


प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी स्नातक भर्ती-2026 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में स्नातक स्तर के 3477 पदों पर भर्ती होगी। ये पद सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल पांच और छह के हैं। ऑनलाइन आवेदन आठ अक्तूबर से छह नवंबर रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। आवेदन आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल से ही होंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आधार से प्राथमिक विवरण सत्यापित कराने की सलाह दी है। नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र से मेल खानी चाहिए। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी।