D.El.Ed 2023: चतुर्थ सेमेस्टर के अंकपत्र और प्रमाणपत्र जारी, जिलों को वितरण के निर्देश
प्रयागराज। D.El.Ed प्रशिक्षण बैच-2023 के प्रशिक्षुओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र के संबंध में सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) को निर्देश जारी किए गए हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा 22 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, D.El.Ed प्रशिक्षण बैच-2023 की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा मई 2026 में आयोजित हुई थी। मूल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा चुका है।
अंकपत्र और प्रमाणपत्र कार्यालय को प्राप्त
पत्र में बताया गया है कि घोषित परीक्षा परिणाम के सापेक्ष D.El.Ed प्रशिक्षण बैच-2023 से संबंधित प्रशिक्षुओं के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र के साथ गणक पंजिका परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में प्राप्त हो चुकी है। प्रशिक्षुओं द्वारा कार्यालय में संपर्क कर अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया जा रहा है।
DIET को दिए गए ये निर्देश
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सभी जनपदों के उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) को निर्देशित किया है कि वे अपने जनपद से संबंधित प्रशिक्षुओं के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र के साथ गणक पंजिका प्राप्त करें।
इसके बाद संबंधित प्रशिक्षुओं को उनके अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र वितरित कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस आदेश के बाद D.El.Ed 2023 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को अपने संबंधित DIET/प्रशिक्षण संस्थान से अंकपत्र और प्रमाणपत्र वितरण की जानकारी मिल सकेगी।

