नई दिल्ली, वि.सं.। बैंकों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों को सितंबर का वेतन और पेंशन समय से पहले 25 सितंबर को देने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
रविवार को भी खुलेंगे बैंक: बैंक यूनियनों की हड़ताल को देखते हुए रविवार को भी सभी सार्वजनिक और क्षेत्रीय एवं ग्रामीण बैंक खुलेंगे। लोगों की बैंकिंग जरूरतों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार 27 सितंबर को बैंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को खोलने की मंजूरी दी है।

