24 September 2026

बालिका विद्यालयों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती, प्रधानाचार्य से लेकर लैब असिस्टेंट तक के पद शामिल

पीलीभीत में बालिका विद्यालयों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती, प्रधानाचार्य से लेकर लैब असिस्टेंट तक के पद शामिल

पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पीलीभीत की ओर से उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। भर्ती शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा/मानदेय के आधार पर की जानी है।

जारी विज्ञप्ति में प्रधानाचार्य, पीजीटी हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, लैब असिस्टेंट, कार्यालय सहायक/लिपिक सहित अन्य पदों का विवरण दिया गया है।

इन पदों पर होगी भर्ती

विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न विषयों में शिक्षकों के साथ-साथ गैर-शैक्षणिक पद भी शामिल हैं। प्रमुख पदों में—

  • प्रधानाचार्य
  • पीजीटी हिन्दी
  • पीजीटी अंग्रेजी
  • पीजीटी गणित
  • पीजीटी जीव विज्ञान
  • पीजीटी सामाजिक विज्ञान
  • पीजीटी भौतिक विज्ञान
  • कम्प्यूटर विज्ञान
  • लैब असिस्टेंट
  • कार्यालय सहायक/लिपिक
  • केयरटेकर
  • वार्डन
  • चौकीदार
  • रसोइया

शामिल हैं।

₹30 हजार तक मानदेय

विज्ञप्ति में पद के अनुसार अलग-अलग नियत मानदेय निर्धारित किया गया है। इसमें प्रधानाचार्य पद के लिए ₹30,000, जबकि विभिन्न पीजीटी पदों के लिए ₹22,000 प्रतिमाह मानदेय का उल्लेख है। अन्य पदों के लिए भी अलग-अलग मानदेय निर्धारित किया गया है।

विज्ञप्ति में पदवार शैक्षिक योग्यता, आरक्षण, पदों की संख्या और मानदेय का विस्तृत विवरण दिया गया है।

वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा आवेदन प्रारूप

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार विस्तृत निविदा/विज्ञप्ति एवं आवेदन पत्र का प्रारूप पीलीभीत जिले की वेबसाइट pilbhit.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले संबंधित विज्ञप्ति में दी गई योग्यता और शर्तों को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी गई है।

नोट: भर्ती संविदा/मानदेय आधारित है और नियुक्ति की शर्तें संबंधित विज्ञप्ति के अनुसार होंगी।