प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को हुई बैठक में डीआईओएस डॉ. संतोष राय ने बताया कि संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में उल्लिखित शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित लगभग 90 प्रतिशत को निस्तारित करा दिया है। महिला ग्राम इंटर कॉलेज की नौ, किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज की सात एवं नवीन महिला की तीन शिक्षिकाओं के चयन वेतनमान का आदेश जारी कर दिया है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष डॉ. देवी शरण त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील शुक्ल शामिल थे।
