SBI VS UPGB सैलरी account benefits , देखें
यूपी ग्रामीण बैंक का शिक्षकों को बड़ा ऑफर, SBI वेतन खाते से तुलना में कई सुविधाओं में बढ़त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (UPGB) ने विशेष वेतन खाते के तहत कई सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया है। जारी तुलना के अनुसार, UPGB के वेतन खाते की कई सुविधाएं SBI Salary Package (MoU) की तुलना में अधिक बताई गई हैं।
₹110 लाख तक पर्सनल एक्सीडेंट कवर
UPGB के शिक्षक वेतन खाते में पर्सनल एक्सीडेंट (मृत्यु) कवर ₹110 लाख तक बताया गया है, जबकि SBI में यह राशि ₹100 लाख है। स्थायी पूर्ण विकलांगता के लिए दोनों में ₹100 लाख और स्थायी आंशिक विकलांगता के लिए ₹80 लाख तक का कवर दर्शाया गया है।
हालांकि, एयर एक्सीडेंट (मृत्यु) के मामले में SBI का कवर ₹160 लाख तक बताया गया है, जबकि UPGB में ₹110 लाख है।
लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क में बड़ी छूट
तुलना के अनुसार UPGB में शिक्षकों को:
- होम लोन प्रोसेसिंग शुल्क: 100% छूट
- कार लोन प्रोसेसिंग शुल्क: 100% छूट
- पर्सनल लोन प्रोसेसिंग शुल्क: 100% छूट
- लॉकर चार्ज: 100% छूट
- शिक्षा ऋण पर 0.25% की विशेष ब्याज दर छूट
दी जा रही है। वहीं SBI में कार और पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग फीस पर 50% छूट तथा लॉकर पर 50% तक छूट दर्शाई गई है।
NEFT/RTGS और अन्य बैंकिंग सेवाएं भी निःशुल्क
UPGB वेतन खाते में न्यूनतम बैलेंस, SMS अलर्ट और NEFT/RTGS शुल्क NIL बताया गया है। चेकबुक, कलेक्शन और स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन जैसी सुविधाओं पर भी शुल्क नहीं होने का दावा किया गया है। इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सुविधा भी निःशुल्क बताई गई है।
UPGB को कई मामलों में बेहतर बताया गया
उपलब्ध तुलना चार्ट के अनुसार पर्सनल एक्सीडेंट कवर, कार/पर्सनल लोन प्रोसेसिंग फीस, शिक्षा ऋण की ब्याज दर, लॉकर शुल्क और NEFT/RTGS शुल्क जैसे मामलों में UPGB को SBI से बेहतर बताया गया है। वहीं एयर एक्सीडेंट कवर में SBI को बढ़त दी गई है।

