04 September 2026

शिक्षकों को पुरानी पेंशन, पदोन्नति पर न्यूनतम वेतनमान मिले

 शिक्षकों को पुरानी पेंशन, पदोन्नति पर न्यूनतम वेतनमान मिले




लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने परिषदीय शिक्षकों की लंबित समस्याओं से लंबित मांगों से संबंधित छह सूत्रीय ज्ञापन देकर जल्द समाधान की मांग की। महासंघ ने विशिष्ट बीटीसी-2004 व अन्य अर्ह बैंच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, विभागीय टीईटी जल्द कराने तथा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति पर 17140-18150 का न्यूनतम वेतनमान देने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के लिए स्थायी व पारदर्शी तबादला नीति लागू करने, लंबित तबादले नियमित रूप से कराने तथा आकांक्षी जिलों में अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती कर सालों से कार्यरत * शिक्षकों को उनके मूल जिले में जाने का अवसर देने की मांग की।